मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश के 54 जिलों में पहुंचा मानसून, अगले 4 दिन रीवा सीधी मऊगंज सहित यहां ऐसा रहेगा मौसम

Share With Others

MP weather news: मध्य प्रदेश के 54 जिलों में मानसून 3 दिन के भीतर पहुंच गया है। केवल भिंड ही एक ऐसा जिला बचा है जहां मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है। संभावना है कि गुरुवार तक यहां भी मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आंधी – बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वही ग्वालियर- चंबल संभाग के तीन जिले गुना, मुरैना , श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। यहां 24 घंटे में ढाई से 4 इंच तक वर्षा हो सकती है।

गुरुवार को उज्जैन, भोपाल, इंदौर ,जबलपुर ,ग्वालियर सहित पूरे राज्य में आंधी – बारिश की संभावना बनी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई. सुरेंद्रन के द्वारा बताया गया कि लो प्रेशर एरिया और तीन साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम सक्रिय है जिस कारण अगले 4 दिन तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के अलर्ट है। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यानी कि बीते 24 घंटे के दौरान ढाई से 8 इंच तक वर्षा हो सकती है।

See also  Mauganj news: मऊगंज जिले में अब तक 1370 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

19 जून : श्योपुर, मुरैना, गुना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

20 जून : रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सतना, पन्ना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत बाकी जिलों में भी बारिश और आंधी का दौर रहेगा।

21 जून : रीवा और सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सतना, पन्ना, नरसिंहपुर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी के जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

22 जून : सागर, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश हो सकती है। टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी में भी तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

See also  MP weather: मऊगंज रीवा में मानसून की जबरदस्त एंट्री, अगले कुछ घंटे हो सकते है भारी, जानिए MP का मौसम

3 दिन में एमपी के 54 जिले कवर किए

16 जूनः इस दिन मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी। बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा।

17 जूनः इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, हरदा, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में मानसून पहुंचा।

18 जून: मानसून ने 35 जिलों में दस्तक दी। इनमें भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, नरसिंहपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और दतिया शामिल

इंदौर उज्जैन में हुई बारिश, पारा लुढ़का

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी- बारिश का दौर जारी रहा। बड़वानी, मंदसौर, रतलाम में तेज बारिश हुई जिसमें गर्मी से राहत मिल गई। वहीं इंदौर, रतलाम, धार, उज्जैन में भी बारिश का दौर रहा। आंधी बारिश के कारण यहां दिन के तापमान में काफी गिरावट हुई।

See also  MP Weather: मध्य प्रदेश मानसून से हुआ तरबदर, रीवा संभाग सहित 17 जिलों अति भारी बारिश के अलर्ट, जानिए अपडेट

राज्य में औसत 2 डिग्री तक पारा नीचे गिर गया। टीकमगढ़ में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया बाकी अन्य शहरों में तापमान इससे नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में 33 डिग्री और इंदौर में 31.4 डिग्री तो वही ग्वालियर में 35.5 डिग्री इसके अलावा उज्जैन में 31.7 डिग्री और जबलपुर में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *