Viral video; बैतूल में प्यार का इजहार करने प्रेमिका को बुलाने की जिद पर युवक चढ़ा जियो टॉवर, प्रशासन ने समय रहते युवक को दी समझाइश, मामला किया शात बैतूल के भीमपुर विकासखंड के बक्का ग्राम पंचायत में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे एक फिल्मी नाटकीय घटना सामने आई, जब 28 वर्षीय संदीप नामक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद पर रोड किनारे स्थित मोबाइल जियो टावर पर चढ़ गया। पहले उसे स्थानीय लोगों द्वारा समझाने की कोशिश की, परंतु वह नहीं माना और टावर पर ही अड़ रहा।
घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित दी । सूचना पाकर तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया तत्परता से घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ जनपद पंचायत के सीईओ नान सिंह चौहान तथा स्थानीय मुलायम सिंह, सुरेश ठाकुर ने समझाइश दी गई पुलिस बल भी मौजूद रहे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर परिस्थितियों का आंकलन कर युवक को नीचे समझाइश देकर डावर से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा बेहद सावधानी के साथ संदीप से बातचीत की और उसे किसी भी तरह की दुर्घटना न करने की चेतावनी दी। साथ आए सोलर-पैनल लगाने वाले कर्मचारियों ने भी उसे नीचे आने के लिए मनाने का प्रयास किया। प्रशासनिक प्रयासों और अधिकारियों की सूझ-बूझ के चलते संदीप को शांत किया। उसे जोखिम भरे कार्य से हटाने में सफलता मिली। इस तरह बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और युवक व उसके परिजनों को समझाइश दी गई।
तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया ने घटनास्थल से पत्रकारों से कहा कि ऐसी हरकतें न केवल व्यक्ति के जीवन के लिए खतरनाक होती हैं बल्कि आसपास के लोगों व तकनीकी उपकरणों के लिए भी जोखिम उत्पन्न करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई कर सही निर्णय लिया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। जनपद पंचायत सीईओ नान सिंह चौहान ने भी कहा कि आवश्यक होने पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और परामर्श उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर समझाइश देकर सुलझा लिया गया है और किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। परंतु उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यदि भविष्य में ऐसे जोखिम भरे काम दोहराए गए तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि युवा समस्या होने पर पहले परिजनों व प्रशासन से बात करें ताकि ऐसी खतरनाक परिस्थितियाँ ना बनें।
