Rewa news; रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा के बहुरीबान्ध से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बीते दिन एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है और चोरहटा थाना पुलिस द्वारा इस मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Rewa news; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
रीवा sp डॉ. गुरकरन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव का विधिवत पंचनामा तैयार कर आज पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चल रही उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने और शव को ले जाकर जाम लगाने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में है और उनसे बातचीत कर आगे की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया जा रहा है।
Rewa news; परिजनों के बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई
मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर कुछ संदेह और आशंकाएं व्यक्त की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों को जिस भी बात का शक है, उस संबंध में उनसे विस्तृत बयान लिए जा रहे हैं।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जब मीडिया कर्मियों द्वारा यह पूछा गया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस अब मुख्य रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी विवरणों का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान पूरे होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
