ट्रायम्फ स्पीड T4 का नया अवतार! अब नए ‘बाजा ऑरेंज’ रंग में और भी स्टाइलिश

Share With Others

ट्रायम्फ स्पीड T4 अब नए ‘बाजा ऑरेंज’ रंग में लॉन्च, दमदार लुक, 398cc इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ रॉयल एनफील्ड को देती है सीधी टक्कर।

ब्रिटिश बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने अपनी दमदार स्पीड T4 मोटरसाइकिल को एक नए और बेहद आकर्षक रंग में लॉन्च कर दिया है। इस नए कलर वेरिएंट को ‘बाजा ऑरेंज’ नाम दिया गया है, जिसमें टैंक पर डुअल-टोन ऑरेंज और ग्रे फिनिश देखने को मिलती है। यह नया अवतार कंपनी की पहले से मौजूद कलर स्कीम्स की लिवरी के अनुरूप ही है, लेकिन इसमें नया ग्राफिक ट्विस्ट जोड़ा गया है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

कीमत और इंजन

इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.05 लाख रखी गई है। बाइक में पहले की तरह ही 398cc का दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।

अब 5 रंगों में उपलब्ध

इस नए शेड के जुड़ने से ट्रायम्फ स्पीड T4 अब कुल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो गई है। हालांकि, कलर के अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल या तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स और मुकाबला

बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स जैसे –

ऑल-LED लाइटिंग

17-इंच अलॉय व्हील

इंटीग्रेटेड LCD स्क्रीन

नए ग्राफिक्स के साथ स्टाइलिश फ्यूल टैंक

बार-एंड मिरर

एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर

हाई प्रोफाइल टायर और आरामदायक मोटी सीट

ट्रायम्फ स्पीड T4 उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं। यह बाइक सीधी टक्कर देती है रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411, हार्ले डेविडसन X440, जावा 42 FJ 350 और हीरो-होंडा गुरिल्ला 450 जैसी बाइक्स को।

क्यों लें ये बाइक

अगर आप एक स्टाइलिश, परफॉर्मेंस से भरपूर और आधुनिक फीचर्स वाली प्रीमियम बाइक की तलाश में हैं तो ट्रायम्फ स्पीड T4 ‘बाजा ऑरेंज’ वेरिएंट आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।

Leave a Comment