Mp news परीक्षा देने से पहले ही प्रेम प्रसंग में छात्र का मर्डर फैली थी सनसनी, कानून व्यवस्था पर उठे थे सवाल

Share With Others

Mp news सतना पुलिस ने आंधी हत्याकांड का किया खुलासा, जहां डीएलएड की परीक्षा देने आए बिहारी छात्र की पत्थर पटक कर निर्मम हत्या की गई,

हत्या का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता लगा कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी की पत्नी को भगाकर शादी कर ली थी,

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इसके बाद पुलिस मामले के तह तक पहुंची और दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कर जांच शुरू की, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां बीटा दिनांक 11 तारीख को एक अज्ञात युवक का शव कोलगवा थाने के बाबूपुर चौकी अंतर्गत बडेरा के नहर किनारे मिला था,

पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुट गई, इसके बाद यह पता चला कि मृतक बिहार राज्य के मधेपुर क्षेत्र का रहने वाला है, जिसका नाम पवन कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष है, जो कि डीएलएड की परीक्षा देने सतना आया हुआ था,

See also  Rewa news: रीवा में गैस और ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन सख्त: कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं!

और दिनांक 11 जून को मृतक की आखिरी परीक्षा थी, लेकिन भाई परीक्षा देने नहीं पहुंचा और उसकी बॉडी नहर के किनारे पैर बंधे हुए और सर में गंभीर चोट होने से खून से सनी हुई मिली थी, प्रथम दृष्टया पुलिस ने मामले पर हत्या का मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी थी,

जिसमें यह सामने आया कि मृतक आरोपी राजीव सिंह उर्फ राजेश की पत्नी को प्रेम प्रसंग के चलते भागकर उससे शादी कर ली थी, इसके बाद से राजीव उर्फ राजेश सिंह ने मृतक पवन कुमार सिंह से बदला लेने की ठान ली थी, और फिर क्या लगातार आरोपी राजीव और उसके साथी के वीरेंद्र उर्फ विरू सिंह उम्र 40 वर्ष के द्वारा मुखबिरी कर मौके की तलाश की जा रही थी, जैसे ही आरोपी को यह पता चला कि मृतक परीक्षा देने के लिए सतना में है और जैसे ही आरोपी ने मृतक को आखिरी परीक्षा देने जा रहा था इसके पहले ही उसे अपने साथ ऑटो में ले गया और परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही राजीव और उसके साथ ही वीरेंद्र ने मिलकर पत्थर पटक कर पवन कुमार की हत्या कर दी थी,

See also  Sidhi news: रामपुर नैकिन में भीषण सड़क हादसा; बस-पिकअप की टक्कर में युवक का हाथ कटा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

और मौके से भाग निकले थे, क्योंकि मृतक और आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले थे, ऐसे में पुलिस को मामले के शिनाख्त करने में समय लगा, और यही मौका आरोपियों को भागने के लिए सफल रहा,

लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गई, और पुलिस टीम बिहार से हत्या के एक आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ विरू को बिहार के मधेपुर थाना चौसा से गिरफ्तार कर सतना लाया, वीरेंद्र उर्फ विरू सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए, घटना करीत करना बताया, और पुलिस ने आज आरोपी वीरेंद्र उर्फ विरू सिंह को न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया, वही दूसरे फरार आरोपी राजीव उर्फ राजेश सिंह तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, और पूरे घटनाक्रम का खुलासा प्रेम प्रसंग निकलकर सामने आया।

Leave a Comment