क्राइम

Rewa: रीवा: ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Share With Others

Rewa:रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदना गांव में रविवार की बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नंदना गांव निवासी प्रदुम सिंह और श्यामलाल कोल ट्रैक्टर लेकर ट्रॉली लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक भारी-भरकम ट्रैक्टर के नीचे पूरी तरह दब गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकालकर रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Maihar news: मौत के जबड़े से खींच लाई खाकी: मैहर स्टेशन पर फरिश्ता बने रेल पुलिस के जवान

परिजनों के अनुसार, दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।

बैकुंठपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने का मुख्य कारण क्या था। घटना के बाद से ही नंदना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और बैकुंठपुर पुलिस सड़क हादसे की गहराई से जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *