Sidhi news:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share With Others

Sidhi news:सिहावल चौकी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

सीधी पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

चौकी सिहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोपारी में हुई घटना के संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में दिनांक 31 अगस्त 2026 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। चौकी सिहावल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतासाजी एवं प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

पुलिस टीम का योगदान

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल आरक्षक राहुल सिंह,एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment