Ips transfer: मोहन सरकार का एक्शन रीवा पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल , बदल गए इन जिलो के आईपीएस अधिकारी

Share With Others

Ips transfer: मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: आधा दर्जन से ज्यादा IPS अधिकारियों के तबादले भोपाल: मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, रीवा रेंज के डीआईजी राजेस सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण , पुलिस महानिरीक्षक  राकेश कुमार सिंह को छिंदवाड़ा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्री मनोज कुमार सिंह का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण रेंज) के पद पर हुआ है।
इसके अतिरिक्त, श्री राजीव कुमार मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक, अशोकनगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है, वहीं श्री राजेश सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण रेंज) का प्रभार सौंपा गया है।
सरकार के इस कदम को आगामी चुनौतियों और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इन तबादलों से प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है, ताकि जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव मिल सके।
ये रहे प्रमुख तबादले:

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

IMG 20250908 WA0004 FB IMG 1757338024989
* श्री मनोज कुमार सिंह (2010 IPS): उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण रेंज)
* श्री राकेश कुमार सिंह (2010 IPS): उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज
* श्री राजेश सिंह (2010 IPS): उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण रेंज)
* श्री शशीन्द्र चौहान (2010 IPS): उप पुलिस अधीक्षक, सागर रेंज
* श्री मयंक अवस्थी (2012 IPS): पुलिस अधीक्षक, जिला-धार
* श्री राजीव कुमार मिश्रा (2012 IPS): पुलिस अधीक्षक, जिला-अशोकनगर
यह आदेश अपर सचिव श्री आशीष गोविंद के हस्ताक्षर से जारी किया गया है, जिसकी प्रतियां विभिन्न विभागों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

Leave a Comment