Sidhi news:नो-इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर यातायात पुलिस की सख्ती, काटे चालान

Share With Others

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत

सीधी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नो-इंट्री अवधि के दौरान भारी वाहनों के संचालन पर सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी ब्रजलाल रोकड़े द्वारा आज नो-इंट्री अवधि में नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

कार्रवाई के दौरान भारी वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे नो-इंट्री अवधि में शहरी सीमा के भीतर अपने वाहनों का संचालन न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नो-इंट्री नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें। नो-इंट्री नियमों का उद्देश्य शहर में यातायात के दबाव को कम करना, जाम की स्थिति से बचना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment