Sidhi news:एकलव्य कन्या छात्रावास टमसार का औचक निरीक्षण, जनजातीय आयोग के अधिकारियों ने छात्राओं से जाना सुविधाओं और व्यवस्थाओं का हाल

Share With Others

Sidhi news:अनुसूचित जनजातीय आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके एवं मंडल संयोजक सजन सिंह ने किया एकलव्य कन्या छात्रावास टमसार का आकस्मिक निरीक्षण

सीधी जिले के एकलव्य कन्या छात्रावास टमसार में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक वातावरण का जायजा लेने के लिए अनुसूचित जनजातीय आयोग, दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके एवं मंडल संयोजक सजन सिंह द्वारा आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

वहीं निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं, छात्राओं के रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रावास में अध्ययनरत जनजातीय छात्राओं को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

जनजातीय समाज की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।

Leave a Comment