Sidhi news:सीधी में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूला 27 हजार रुपये का जुर्माना

Share With Others

Sidhi news:सीधी. आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सीधी यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर में जाम का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी बृजलाल रोकड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इस दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित करने वाले कुल 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। इनमें 2 बसें, 4 भारी वाहन यानी ट्रक, 1 कार और 5 ऑटो शामिल हैं। पुलिस ने इन वाहनों से करीब 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

वहीं, यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि शहरी सीमा में निर्धारित नो-एंट्री समय के दौरान भारी वाहनों का संचालन न करें। यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन शहर में प्रवेश करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस का उद्देश्य साफ है—त्योहारों के दौरान शहर को जाम मुक्त रखना, आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना।

Leave a Comment