Sidhi news:चुरहट के मॉडल स्कूल, छात्रावास एवं क्रीड़ा परिसर का जनजातीय आयोग के वरिष्ठ सलाहकार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Share With Others

Sidhi news:सीधी.अनुसूचित जनजातीय आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके एवं सहायक आयुक्त डॉ. के.के. पाण्डेय ने मंगलवार को सीधी जिले के मॉडल स्कूल, मॉडल छात्रावास एवं क्रीड़ा परिसर चुरहट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, छात्रावास की सुविधाओं एवं क्रीड़ा परिसर में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, आवासीय सुविधाएं एवं खेल गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ शासकीय व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Comment