Sidhi news:छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर बंदी छुड़ाने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Share With Others

Sidhi news:पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान, आरोपियों पर ₹30-₹30 हजार का इनाम घोषित

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा  गौरव राजपूत के कुशल निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना रामपुर नैकिन क्षेत्रांतर्गत छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी को छुड़ाकर ले जाने की गंभीर घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

पूर्व नियोजित तरीके से पुलिस वाहन को घेरकर किया हमला

दिनांक 29 सितंबर 2026 को उड़ीसा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय वाहन से सर्किल जेल फुलवानी, जिला कंधमाल (उड़ीसा) से बंदी आदित्य मिश्रा को विशेष न्यायालय, रीवा में प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने हेतु लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान थाना रामपुर नैकिन क्षेत्रांतर्गत छुहिया पहाड़ की चढ़ाई पर आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से अलग-अलग वाहनों से उड़ीसा पुलिस के वाहन को घेरकर रास्ता रोक दिया गया। आरोपियों द्वारा पुलिस वाहन के शीशे, बोनट एवं अन्य हिस्सों पर डंडे एवं बेसबॉल बैट से हमला किया गया तथा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान हथियार से फायरिंग की गई तथा पुलिस वाहन के अंदर स्प्रे किया गया। हमले का लाभ उठाकर आरोपियों ने बंदी को जबरन उतारा और अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना रामपुर नैकिन एवं पुलिस चौकी पिपरांव का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सीधी को सूचना मिलते ही वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, घटना का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटना के तत्काल बाद अज्ञात आरोपियों पर ₹10,000 का इनाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा तत्समय अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000-₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई थी। इनाम राशि में वृद्धि हेतु IG रीवा जोन को पत्र प्रेषित किया गया था। आरोपियों की पहचान होने के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन द्वारा फरार आरोपियों पर ₹30,000/- प्रति आरोपी के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

चार जिलों की पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा

IG रीवा जोन एवं DIG रीवा क्षेत्र के पर्यवेक्षण में सीधी, रीवा, मैहर एवं मऊगंज जिले की अलग-अलग टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी:- आरोपी कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह बघेल, निवासी ग्राम चौखड़ा, थाना जनेह, जिला रीवा, वर्तमान निवासी प्रयागराज (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने के लिए पूर्व से योजना बनाई गई थी।

घटना में प्रयुक्त दो वाहन बरामद

मेमोरेण्डम के आधार पर टाटा हैरियर वाहन क्रमांक DL3CCR0538 बरामद

– मुखबिर सूचना पर लावारिस हालत में वाहन क्रमांक GJ34D5455 बरामद

दो अन्य वाहनों की तलाश लगातार जारी

पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की टाटा हैरियर* तथा एक ब्रेजा वाहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी तलाश जारी है।

पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन व्यक्तियों की पहचान

1. कुलदीप ओझा

2. संजय पटेल

3. सचिन पटेल

4. आशीष पटेल

5. संग्राम सिंह

6. राजा पटेल

7. पुन्नी

8. रवि

9. अन्य 4–5 व्यक्ति

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि उक्त व्यक्तियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी होने पर तत्काल निकटतम थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले को *₹30,000/- का इनाम दिया जाएगा।

थाना रामपुर नैकिन में अपराध क्रमांक 1000/2026 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

इन पुलिस अधिकारियों एवं टीमों का विशेष सराहनीय योगदान

कमला जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीधी रावेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी SDOP चुरहट, सुधांशु तिवारी निरीक्षक थाना प्रभारी रामपुर नैकिन केदार परौहा*, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी जमोड़ी, विवेक द्विवेदी* उप निरीक्षक, थाना प्रभारी सेमरिया, शेषमणि मिश्रा, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी पिपरांव,जिला साइबर टीम

सीधी पुलिस द्वारा गंभीर एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

Leave a Comment