Rewa news: रीवा शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मनमानी से ग्रामीण परेशान, 3 माह से नहीं मिला खाद्यान्न, नशे में वीडियो वायरल

Share With Others

Rewa news , रीवा: शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मनमानी से ग्रामीण परेशान, 3 माह से नहीं मिला खाद्यान्न रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन नरेंद्र मिश्रा की मनमानी के चलते ग्रामीणों को पिछले तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले की शिकायत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से की है, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

शासन के निर्देशानुसार बरसात से पहले सभी हितग्राहियों को तीन माह का एडवांस खाद्यान्न वितरित किया जाना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन लक्ष्मणपुर गांव में सेल्समैन की मनमानी के चलते यह योजना धरातल पर लागू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन नरेंद्र मिश्रा अक्सर शराब के नशे में रहता है और खाद्यान्न मांगने आने वाले हितग्राहियों से गाली-गलौज करता है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सेल्समैन नशे की हालत में नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और सेल्समैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। वीडियो में सेल्समैन को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि सर्वर की समस्या का हवाला देकर वह अनाज देने में असमर्थ है।

यह स्थिति दर्शाती है कि कई पीडीएस दुकानों में सेल्समैन अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस मामले में प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Leave a Comment