Sidhi news:अमिलिया पुलिस की कार्रवाई, 12 ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share With Others

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिहावल उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल पुलिस बल एवं गवाहों के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं वैधानिक कार्रवाई के दौरान रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेरुआ में गैस एजेंसी के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप बिक्री करने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सज्जन सिंह परिहार पिता भाईलाल सिंह, निवासी ग्राम सिहावल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 शीशी ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद की गईं।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

सीधी पुलिस की अपील नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment