रीवा संभाग

Rewa news: भूसा गौशालाओं को दान कराने के लिए किसानों को जागरूक करें – कमिश्नर

Share With Others

Rewa news:रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के बाद किसान नरवाई से भूसा बनाकर गौशालाओं को दान करें। रीवा संभाग में 318 गौशालाओं में निराश्रित और बीमार गौवंश की देखभाल की जा रही है। संभाग के सभी कलेक्टर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें गौशालाओं को भूसा दान करने के लिए प्रेरित करें। इससे एक ओर जहाँ नरवाई की समस्या दूर होगी वहीं दूसरी ओर गौ सेवा के रूप में पुण्य भी मिलेगा। पशुपालन विभाग के मैदानी कर्मचारी भूसा दान अभियान चलाकर किसानों को गौशालाओं को भूसा देने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी तथा पशुपालन एवं कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात करके गांवों में भूसा दान अभियान चलाएं। ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी भूसे का संग्रहण कराकर उसे गौशालाओं तक पहुंचाएं।

See also  Rewa news: खाद वितरण में लापरवाही पर 20 विक्रेताओं को नोटिस और 7 के लाइसेंस निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *