Rewa news: मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक ने बताया कि एक अप्रैल से 31 अक्टूबर की अवधि में व्हाइट टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे खुलेगा तथा शाम 5 बजे बंद होगा। इस अवधि में प्रत्येक बुधवार को टाइगर सफारी बंद रहेगा। व्हाइट टाइगर सफारी में सफेद बाघ, बंगाल टाइगर सहित विभिन्न वन्य जीव उपलब्ध हैं। पर्यटक वर्ड एवियरी में दुनिया के कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षी देख सकते हैं। टाइगर सफारी में सुंदर तितलियों का संसार और रैप्टाइल पार्क में कई सांपों को भी देखने की सुविधा है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
