सतना जिले में दुखद हादसा; बोरवेल में गिरी दो बच्चियां एक की हुई मौत, राहत बचाव जारी

Share With Others

सतना जिले की नागौद तहसील के हिलौंधा गांव में खेत में बने बोरवेल में गिरने से चौधरी परिवार की दो नाबालिग बच्चियां गंभीर हादसे का शिकार हो गईं। यह परिवार रेउरा कला भटवा का निवासी है। एक बच्ची का शव बोरवेल से बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरी की तलाश लगातार जारी है।20250713 223021

एसडीएम नागौद जितेंद्र वर्मा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।उन्होंने बताया कि खेत में बने गड्डे में पानी भर जाने से डूबी हुई एक बालिका सोमवती 13 वर्ष का शव बरामद किया गया है।होमगार्ड की रेस्क्यू टीम और गोताखोर की मदद से दूसरी बालिका की तलाश की जा रही है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment