Rewa sadakhadsa:रीवा-डभौरा मार्ग पर सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहन के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान उत्तम उपाध्याय निवासी राजगढ़, थाना सिरमौर के रूप में हुई है। उत्तम अपनी मोटरसाइकिल से बैकुंठपुर से सिरमौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह खैरहन गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तम सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
घटना के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल सिरमौर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
