Rewa news: देवदूत बने पत्रकार: सड़क पर तड़प रहे थे घायल, धर्मेंद्र मिश्रा ने समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

0
20260127_224650
Share With Others

Rewa news: रीवा। कहते हैं कि “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय”, और कभी-कभी ईश्वर किसी न किसी रूप में मदद के लिए फरिश्ता भेज ही देता है। रीवा के जोगनिहाई टोल प्लाजा के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ एक भीषण सड़क हादसे के बाद पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा घायलों के लिए रक्षक बनकर सामने आए।

भीषण टक्कर और मची चीख-पुकार

हादसा उस वक्त हुआ जब जबलपुर से रीवा होकर मनगवां थाना क्षेत्र के धवैया गांव जा रहे दो बाइक सवार फोरलेन हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े। खून से लथपथ घायल दर्द से कराह रहे थे, लेकिन हाईवे की रफ्तार के बीच लोग अक्सर रुकने से कतराते हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news: रीवा की 'मौत की घाटी' में पुलिस का चौंकाने वाला कदम: हवा में लटकाई दुर्घटनाग्रस्त वाहन

पत्रकारिता के साथ निभाया मानवता का धर्म

इसी दौरान वहां से गुजर रहे वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी गाड़ी रोकी। जब लोग तमाशबीन बने हुए थे, तब धर्मेंद्र मिश्रा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया और मौके पर ही घायलों को प्राथमिक ढांढस बंधाया।

 

धर्मेंद्र मिश्रा की तत्परता का ही परिणाम था कि एम्बुलेंस समय पर पहुँची और दोनों घायलों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अगर उन्हें अस्पताल लाने में थोड़ी भी देरी होती, तो परिणाम घातक हो सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed