* Theme Header Section for ColorMag theme. * Displays all of the section and everything up till
* * @package ColorMag * * @since ColorMag 1.0.0 */ // Exit if accessed directly. defined( 'ABSPATH' ) || exit; do_action( 'colormag_action_doctype' ); ?> /** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
क्राइम

Rewa news: पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share With Others

Rewa news: आरोपी के पास से करीब 50 हजार रुपये की ब्राउन शुगर बरामद हुई है। रीवा पुलिस अधीक्षक  विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक लाल, और एसडीओपी सिरमौर उमेष प्रजापति के निर्देशन में बैकुण्ठपुर पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है।

थाना प्रभारी जे.पी. पटेल ने जानकारी दी कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आर.एस. सिंह बागरी की टीम ने दबिश दी और आरोपी मलखान गुप्ता, पिता रामफल गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹50,000 कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 8, 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सक्रिय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका —

इस कार्रवाई में उप निरी. आर.एस. सिंह बागरी, सहायक उप निरीक्षक ऊषा वर्मा, प्रधान आरक्षक अश्विनी शुक्ला, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, अजय बागरी, नरेश कुमार, और शशांक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रीवा जिले में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में यह एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *