वायरल

Rewa news:रील के ‘रोग’ में डूबा विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल: वार्ड बना डांस फ्लोर, मरीजों की सिसकियों पर भारी पड़ा ‘डिजिटल फितूर’म

Share With Others

Rewa news: विंध्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की लाइफलाइन कहे जाने वाले संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल  से संवेदनशीलता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहाँ तीमारदार अपनों की जान बचाने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं, वहीं रील बनाने के जुनून में एक युवती ने अस्पताल के वार्ड को ही अपना ‘स्टेज’ बना लिया

फिल्मी गानों पर युवती के ठुमकों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा और अनुशासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

Rewa news: गले में आई-कार्ड, वार्ड में फिल्मी शोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती अस्पताल के प्रतिबंधित वार्ड के भीतर बेखौफ होकर रील बना रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि युवती के गले में मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल की ठेका कंपनी का परिचय पत्र लटका है। यह स्पष्ट संकेत है कि या तो युवती स्वयं अस्पताल की कर्मचारी है, या फिर अस्पताल के ही किसी जिम्मेदार शख्स की मिलीभगत से इस ‘मर्यादाहीन’ कृत्य को अंजाम दिया गया है।

Rewa news: मर्यादा और निजता का ‘मर्डर’

अस्पताल वह स्थान है जहाँ मरीज और उनके परिजन अत्यंत तनाव और पीड़ा के दौर से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में वार्ड के भीतर मनोरंजन के लिए रील बनाना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि मरीजों की निजता और शांति का भी खुला उल्लंघन है। सवाल यह उठता है कि क्या  लाइक्स और कमेंट की चाहत में लोग पेशेवर मर्यादाओं और मानवीय संवेदनाओं को पूरी तरह भूल चुके हैं?

मामला तूल पकड़ते ही संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा अस्पताल परिसर और खासकर वार्ड के भीतर इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय हैं। यह अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे आई-कार्ड के आधार पर युवती और उसकी मदद करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषी पाए जाने पर ऐसी कार्रवाई होगी जो दोबारा ऐसी हिमाकत करने वालों के लिए सबक बनेगी।”

Rewa news: रीलबाजी का ‘अड्डा’ बनता जा रहा SGMH

संजय गांधी अस्पताल अब उपचार से ज्यादा ‘रील्स’ के लिए कुख्यात होता जा रहा है। कुछ ही दिन पहले यहाँ के अति-संवेदनशील आईसीयू (ICU) वार्ड से एक बघेली क्रिएटर का वीडियो वायरल हुआ था। बार-बार होती ऐसी घटनाएं प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। क्या सुरक्षाकर्मी केवल गरीब मरीजों को रोकने के लिए हैं, या रील बनाने वाले ‘प्रभावशाली’ लोगों के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं !

रीवा का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *