Luteri dulhan: 12 लाख के जेवर और नकदी लेकर लुटेरी दुल्हन फरार

Share With Others

Luteri dulhan: ​छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता शादी के दो साल बाद अपने ससुराल को ‘चूना’ लगाकर चंपत हो गई। महिला अपने साथ करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद ले गई है। पीड़ित पति ने पत्नी पर प्रेम-प्रसंग के चलते घर से भागने का गंभीर आरोप लगाया है।

​सूने घर का उठाया फायदा:

​जानकारी के अनुसार, पीड़ित नंदकिशोर प्रजापति स्थानीय बुक डिपो पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना वाले दिन वह अपनी ड्यूटी पर गया था और उसकी मां अपने पैतृक गांव गई हुई थी। घर को सूना पाकर पत्नी रानी प्रजापति ने अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी समेटी और बिना किसी को बताए घर से निकल गई।

​तलाश में जुटे परिजन, थाने पहुंची गुहार

​जब नंदकिशोर शाम को घर लौटा, तो पत्नी को न पाकर वह हैरान रह गया। घर का सामान बिखरा देख उसे अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में रानी की तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं सुराग नहीं मिला, तो मामला पुलिस तक पहुँचा।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

​शक की सुई ‘प्रेम प्रसंग’ पर

​नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है और वह उसी के साथ फरार हुई है। वहीं, पीड़ित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनका कहना है कि बहू ने घर की पूरी जमा-पूंजी और मान-मर्यादा दोनों को मिट्टी में मिला दिया।

​क्या कहती है पुलिस

मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।”

Leave a Comment