Rewa news विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

Share With Others

Rewa news विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा के एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने जिला चिकित्सालय में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर 5 एनसीसी कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र नाथ तिवारी एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. तिवारी ने इस अवसर पर कहा, रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि युवाओं में सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र इस पुनीत कार्य में आगे बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह रक्तदान ‘सामाजिक सेवा तथा सामुदायिक विकास’ कार्यक्रम के तहत किया गया, जो कि एनसीसी प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण भाग है। एनसीसी अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को “रक्तदान की उपयोगिता” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि, “रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय करुणा की सबसे बड़ी मिसाल है। एक यूनिट रक्त तीन ज़िंदगियों को बचा सकता है।”

See also  Rewa News; 11 साल बाद रीवा लौटे गुरुकरण सिंह, SP बनते ही क्या है उनका पहला बड़ा फैसला?

इस अवसर पर उपस्थित सभी कैडेट्स ने नियमित रूप से समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई। रक्तदान करने वाले कैडेट्स को जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

विश्व रक्तदाता दिवस पर इस प्रेरणादायक सहभागिता ने न केवल युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया, बल्कि समाज में जागरूकता की नई अलख भी जगाई।

Leave a Comment