CRICKET NEWS क्रिकेट नियमो में बड़ा बदलाव ICC अब बदलने जा रहा ये 2 बड़े नियम

Share With Others

Cricket news इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ICC पुरुष क्रिकेट समिति ने इन नियमों को बदलने की सिफारिश की थी। इसे ICC से हरी झंडी मिल गई है। ये बदलाव 17 जून से लागू होंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में हुई टी20 सीरीज में कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस नियम में संशोधन किया गया है। साथ ही अब वनडे में दो गेंदों के इस्तेमाल को भी बदल दिया गया है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

अब मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों को कन्कशन सब्सटीट्यूट के लिए पांच-पांच खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। साथ ही रिप्लेसमेंट एक जैसे खिलाड़ी का होना चाहिए। अगर कोई तेज गेंदबाज कन्कशन के कारण बाहर होता है तो उसकी जगह कोई तेज गेंदबाज ही आएगा।

Cricket news भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में हुआ था विवाद

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई टी20 सीरीज के दौरान हर्षित राणा को शिवम दुबे के कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर उतारा गया था। इस मैच को हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने इस नियम पर सवाल उठाए थे।

शिवम एक ऑलराउंडर हैं, वे बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते हैं, लेकिन उनकी जगह हर्षित राणा को मैदान में उतारा गया, जो मुख्य रूप से गेंदबाज हैं। हर्षित राणा ने 3 विकेट लेकर भारत को मैच जिताया। तब कहा गया कि इस नियम से भारत को फायदा हुआ।

वनडे के दो गेंद के नियम में बदलाव

फिलहाल वनडे इंटरनेशनल में दोनों पक्षों द्वारा एक नई गेंद का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है। अब पहले ओवर से लेकर 34वें ओवर तक दो गेंदें इस्तेमाल की जाएंगी। फिर बचे हुए ओवरों में से टीम को दो में से एक गेंद चुननी होगी और फिर बचे हुए ओवर उसी चुनी हुई एक गेंद से फेंके जाएंगे। अगर बारिश की वजह से मैच 25 या उससे कम ओवर का होता है, तो मैच एक गेंद से ही खेला जाएगा।

कब लागू होंगे ये नए नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नए नियम 17 जून से लागू होंगे। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 17 जून से होनी है, तभी से ये नियम लागू होंगे। ये नए नियम एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2 जुलाई और 10 जुलाई से लागू होंगे, जब इन दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होगी।

Leave a Comment