Rewa news: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षा सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 7 अगस्त तक भरे जा सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर अब 7 अगस्त कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी किसी भी ऑनलाइन सेंटर अथवा मोबाइल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी को रीवा अथवा मऊगंज जिले के शासकीय विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययरत एवं रीवा अथवा मऊगंज जिले का निवासी होना चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 3 और 4 की निरंतर पढ़ाई शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय से पूर्ण शिक्षण सत्र में उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो ऐसे विद्यार्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ और विवरण नवोदय डॉट जीओभी डॉट इन लिंक पर भी प्राप्त की जा सकती हैं। इसका आवेदन पत्र वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरईआईएल डॉट जीओभी डॉट इन पर किया जा सकता है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
