iRewa news; रीवा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नागरिकों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रीवा शहर की विश्वविद्यालय थाना पुलिस द्वारा एक विशेष जन चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के नीम चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Rewa news; जनता के बीच पहुंचे अधिकारी, दी कानूनी जानकारी
जन चौपाल में मुख्य रूप से पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।
इस दौरान विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा और पुलिस थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी और पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम होती है और कानून-व्यवस्था में विश्वास और मजबूत होता है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
