Rewa news: रीवा: पीटीएस में पदस्थ आरक्षक पर प्रताड़ना का केस, पत्नी ने लगाया अवैध संबंध और जानलेवा हमला का आरोप

Share With Others

Rewa news: रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटीएस में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर घरेलू हिंसा, मारपीट और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे साथ न रखकर दूसरी महिला के साथ रह रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

2019 में हुई थी शादी, 2023 में किया था जानलेवा हमला
मुरैना निवासी पीड़िता संगीता निगम ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से देवेंद्र जाटव से हुआ था, जो वर्तमान में रीवा पीटीएस में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार, विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में पति ने उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास किया था और बाद में उसे संजय गांधी अस्पताल में लावारिस हालत में छोड़ दिया था।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शासकीय वर्दी और पद का खौफ दिखाकर गुंडागर्दी करता है और अपने पास अवैध हथियार रखता है। महिला का कहना है कि पति न तो उसे और उसके बच्चों को भरण-पोषण व राशन दे रहा है और न ही साथ में रख रहा है। इसके साथ ही वह मायके पक्ष के सदस्यों को भी लगातार धमकियां दे रहा है।

बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि, पीड़िता संगीता निगम की शिकायत पर आरक्षक देवेंद्र जाटव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और सामने आए सभी आरोपों की तथ्यपरक जांच की जा रही है।

Leave a Comment