Rewa news: अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा IAS दृष्टि जयशवाल का एक्शन

Share With Others

Rewa news: अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा IAS दृष्टि जयशवाल प्रभारी एसडीएम ने लिया संज्ञान।₹ मामला सेमरिया के उत्तरी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन का है ग्राम पंचायत दुवारी के पूर्व सरपंच रघुनंदन कोल ने एसडीएम कार्यालय सिरमौर में शपथ पत्र के साथ लिखित रूप से शिकायत किया था की ग्राम पंचायत देवगांव अंतर्गत ग्राम चित्ती, सलैया में शायना स्टील प्राइवेट लिमिटेड शांतिभवन पाठक वार्ड कटनी एवं राकेश एजेंसी जैतवारा के द्वारा अपनी सीमा से बाहर दिन रात अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिस लीज के अंदर लेक्ट्राइड और गेरू का उत्खनन बैन है उसी जगह से चोरी छुपे लेक्ट्राइड और गेरू खोद रहे हैं ग्राम वासियों के मना करने पर वहां के कर्मचारी मारने की धमकी देते हैं।मौजा कुम्हरा जुड़वानी अंतर्गत एमपी मिनरल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी सीमा से बाहर अवैध उत्खनन किया जा रहा है और डंपिंग का कार्य बिना टीपी के किया जा रहा है जिससे कारण सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है।जो लीज वर्षों से बंद हैं उनका टेंडर निरस्त हो चुका है उक्त दोनों कंपनियों के द्वारा वहां भी धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार बस्ती मोहल्ले से 200 मीटर के अन्दर उत्खनन करना बंद है लेकिन इन कंपनियों के द्वारा हरिजन आदिवासियो के घर के 10 मीटर के अन्दर उत्खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मांग किया था कि उक्त शिकायत की जांच कर अवैध काम करने वाली कंपनियों से वसूली की कार्यवाही की जाय और उनकी लीज निरस्त की जाए।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए IAS प्रभारी एसडीएम दृष्टि जयशवाल ने नायब तहसीलदार सेमरिया राजेश तिवारी और खनिज निरीक्षक वीर सिंह को दिनांक 02,04,2026 को मौके पर भेज कर स्थल निरीक्षण कराया है जिसमें अवैध उत्खनन की संदिग्धता प्रतीत हुई है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

तहसीलदार राजेश तिवारी ने हमारे संवादाता को बताया की एसडीएम मैडम के निर्देशानुसार शिकायतकर्ता और खनिज निरीक्षक के साथ ग्राम शलैया, चित्ती, कुम्हरा जुड़वानी और ग्राम डोंगरिहा में मौके पर पहुंच कर जांच किया है स्थल पंचनामा तैयार किया गया है समीपी लीज धारियों को नोटिस देकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज मंगाए जायेंगे उसके बाद प्रकरण तैयार कर आंगे की कार्यवाही की जाएगी।

शिकायतकर्ता रघुनंदन कोल ने हमारे संवाददाता को बताया कि एसडीएम कार्यालय में शिकायत किया हूं एसडीएम मैडम ने कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया है अगर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो हम हाईकोर्ट में भी एक रिट दायर करेंगे।

Leave a Comment