Rewa news: रीवा में भोपाल की विशेष आबकारी टीम का छापा: शराब दुकानों में मची खलबली, ओवररेटिंग की हुई पड़ताल

0
20260131_201633
Share With Others

रीवा जिले में शराब दुकानों के संचालन और मदिरा की कीमतों को लेकर मिल रही फीडबैक के बीच शनिवार को भोपाल से आई आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब ठेकेदारों और सेल्समैनों में हड़कंप की स्थिति रही।

ग्राहक बनकर पहुंची टीम, ‘टेस्ट परचेज’ से खुली हकीकत

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर. के. विश्वकर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने जांच के लिए पुख्ता रणनीति अपनाई। टीम के सदस्यों ने खुद ग्राहक बनकर शराब खरीदी (टेस्ट परचेज), ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक पैसे तो नहीं लिए जा रहे। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान फिलहाल किसी दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news: रीवा पति पर पत्नी के साथ क्रूरता और अजन्मे बच्चे की हत्या का आरोप

दस्तावेजों में मिली खामियां, दर्ज हुए विभागीय प्रकरण

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, परमिट और पंजियों का बारीकी से मिलान किया। हालांकि कोई बड़ा आपराधिक मामला या अवैध शराब का स्टॉक नहीं मिला, लेकिन कई दुकानों पर विभागीय नियमों की अनदेखी पाई गई।
प्रमुख कमियां: दुकानों पर रेट लिस्ट का न होना और कर्मचारियों के ‘नौकरनामा’ (आधिकारिक पहचान पत्र) पेश न कर पाना।
कार्रवाई: इन छोटी अनियमितताओं पर टीम ने विभागीय प्रकरण तैयार किए हैं, जिसके तहत संबंधित ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

“यह एक नियमित जांच प्रक्रिया थी। हमने स्टॉक और कीमतों की जांच की है। जहां भी नौकरनामा या रेट लिस्ट जैसी विभागीय खामियां मिली हैं, वहां नियमानुसार जुर्माना कर कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी औचक जांच जारी रहेगी।”

आम जनता को राहत की उम्मीद

See also  Deshi jugad: दांतों के पीलापन हटाने ने दो आसान तरीके जानिए

अक्सर शिकायतें आती रहती हैं कि जिले की कुछ दुकानों पर निर्धारित मूल्य से 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जाते हैं। राज्य स्तरीय टीम की इस सीधी दखल के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी आबकारी अमले के सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed