Mp news: मुख्यमंत्री ने किया ‘भैरव लोक’ का लोकार्पण, गुढ़ को मिली 17 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

0
FB_IMG_1769866082730
Share With Others

Mp news: रीवा गुढ़ में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुढ़ विधानसभा के खम्हाडीह (भैरव पहाड़ी) में निर्मित ‘भैरव लोक’ का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ स्थित 10वीं शताब्दी की ऐतिहासिक और विश्व की अनूठी शयन मुद्रा वाली काल भैरव प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
युवाओं के रोजगार के लिए गुढ़ में 100 एकड़ भूमि पर नए इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने की घोषणा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम भवन और गोविंदगढ़ में एक्स-रे मशीन की सुविधा को मंजूरी।
भैरव सरोवर के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये और मंदिर परिसर में रेड स्टोन मॉडलिंग के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत।
क्षेत्र में एक पीएम श्री स्कूल, आईटीआई और एक नई पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news रीवा के चिरहुला नाथ मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की झाड़ू से सफाई: वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारी सरकार सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित है।” उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जिन्होंने राम के अस्तित्व पर प्रमाण मांगे थे, उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चित्रकूट और उज्जैन की तर्ज पर रीवा के इस अंचल को भी एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed