Rewa news रीवा में बिजली कर्मचारियों पर हमला: ग्रामीणो ने चोर समझकर पीटा, चार घायल

Share With Others

Rewa news रीवा ज़िले में उस समय एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब बिजली विभाग के कर्मचारियों को देर रात ग्रामीणों ने चोर समझकर बुरी तरह पीटा। इस हमले में चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वाकया लालगांव चौकी के देऊर मोड़ पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, पनगड़ी फीडर की 32,000 KV की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। विभाग से मिले निर्देशों के बाद, कर्मचारियों का एक दल इस लाइन को ठीक करने के लिए देऊर मोड़ पहुंचा।

आधी रात को गांव में इन कर्मचारियों को देखकर ग्रामीण भ्रमित हो गए और उन्हें चोर समझ बैठे। बिना किसी पुष्टि के, ग्रामीणों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। जो कर्मचारी भागने में कामयाब नहीं हो सके, उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इस हमले में चार कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं।
हमलावरों ने कर्मचारियों के वाहन को भी नहीं बख्शा। उनकी गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया गया। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि पीड़ित कर्मचारी घटना का वीडियो तक नहीं बना पाए। मारपीट के कारण एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

ग्रामीणो में चोरों का खौफ

देऊर गांव में हाल ही में चोरियों की घटनाओं में इज़ाफा हुआ था, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। शायद इसी डर और गलतफहमी के चलते, उन्होंने बिजली कर्मचारियों को चोर मान लिया और उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद, हमले में घायल हुए सीनियर ऑपरेटर अविनाश तिवारी ने लालगांव चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अविनाश तिवारी ने बताया कि इस हमले में कुल चार बिजलीकर्मी चोटिल हुए हैं।

रीवा के एडिशनल एसपी विवेक लाल ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Leave a Comment