रीवा संभाग

रोजगार सहायक संघ, जनपद पंचायत रीवा में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विवेक मिश्रा

Share With Others

दिनांक 09 जून 2025 को जनपद पंचायत रीवा के सभागार में रोजगार सहायक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से विवेक मिश्रा को रोजगार सहायक संघ, जनपद पंचायत रीवा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक मिश्रा को सभी सदस्यों का पूर्ण समर्थन मिला। उनके समर्थन में सूरज सिंह-जेरूका, अंजू सिंह-पड़िया, अमित प्रभाव पाण्डेय-अमवा, विवेक गौतम-बैसा, समरजीत सिंह-अजगराहा, उमाशंकर पाण्डेय-कुलु, रोशनलाल साहू-घोबखरी 298, वंदना शुक्ला-नौबस्ता, वर्षा पाठक-सकरवट सहित अन्य रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
संघ के सदस्यों ने विवेक मिश्रा के निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रोजगार सहायकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा ।

See also  MBA: रीवा में एम बी ए कपड़ों की दुकान पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़, 1000 में 14 शर्ट का ऐतिहासिक ऑफर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *