Mauganj news;मऊगंज में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विधायक देवतालाब, कलेक्टर और एसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Share With Others

Mauganj news; बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मऊगंज जिले में शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का कोलकाता से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने देखा एवं सुना। प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश के उपरांत सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में देवतालब विधायक श्री गिरीश गौतम, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक श्री गौतम ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ एवं निरोग रखा जा सकता है। योग के साथ नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर एवं शपथ कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment