मऊगंज विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी बने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, 20 जुलाई तक आएंगे चुनाव के नतीजे

Share With Others

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। 20 जून से शुरू हुई सदस्यता और मतदान प्रक्रिया 19 जुलाई को समाप्त होगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेश में पहली बार युवा कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन हो रहे हैं। मोबाइल ऐप के ज़रिए सदस्य बनाकर मतदान किया जा रहा है। सदस्यता के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। सोमवार तक 7 लाख 54 हज़ार सदस्य बन चुके हैं।

मऊगंज विधानसभा के लिए उम्मीदवार

कांग्रेस ने अपना यूथ प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रोहित पटेल को बनाया है। कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मार्गदर्शन में रोहित पटेल पूरे क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। फिलहाल इस चुनाव के नतीजे 19 जुलाई तक घोषित हो जाएंगे.

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment