क्राइमरीवा संभाग

मऊगंज में सड़क हादसा: पलट गया टैंकर तो जनता ने मचाया लूट, डिब्बे बाल्टी से ढोने लगे डीजल – पेट्रोल

Share With Others

मऊगंज जिले में डीजल से भरा टैंकर पलटने से ग्रामीणों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के रकड़ी पचपहरा गांव के पास की है। जहां डीजल से भरा टैंकर पलट गया। जैसे ही ग्रामीणों को टैंकर पलटने की जानकारी मिली तो ग्रामीणों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। वहां बच्चे, बूढ़े, जवान सभी डिब्बे, बाल्टी, गैलन लेकर डीजल ढोने में व्यस्त थे। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक डीजल गायब हो चुका था। बताया जाता है कि सिंगरौली जिले से डीजल से भरा टैंकर मऊगंज की ओर आ रहा था। 12 और 13 जून की दरम्यानी रात करीब 2:00 बजे जैसे ही टैंकर रकड़ी पचपहरा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे भारी वाहन ट्रक को रास्ता देने के प्रयास में टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही ग्रामीण डीजल निकालने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक टैंकर खाली हो चुका था। हालांकि ट्रक पलटने से आधा डीजल जमीन पर गिर गया और बचा हुआ डीजल ग्रामीण निकाल कर ले गए। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने फिलहाल चालक की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

See also  Mp news: मैहर में मानवता शर्मसार: जीवन रक्षक एम्बुलेंस में हो रही थी तंबाकू की तस्करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *