Rewa news: खनिज एवं आबकारी विभाग के लोग इस अंचल में रहते हैं लापतायहां कार्यालय का पता नहीं,बढ़ रहा है अपराध
Rewa news: त्योंथर अंचल में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार और खनिज संपदा की अवैध निकासी जोरों से चल रहा है, लेकिन इसको रोकने के लिए न तो आबकारी विभाग का कोई हमला यहां दिखता और न ही खनिज विभाग का। आबकारी विभाग के लोग इस अंचल में कहां कार्य कर रहे हैं, कहां पर अवैध मादक पदार्थ की शिकायत की जाए इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी जा रही है। इस अंचल में आबकारी विभाग का वृत कार्यालय चाकघाट में बताया जाता है। वर्षों पहले चाकघाट में यह कार्यालय संचालित था।
अब यह कार्यालय कहां पर है इसे कोई नहीं जानता। आबकारी विभाग के एक कर्मचारी ने चर्चा में बताया कि आज भी शासन के रिकॉर्ड में वृत्त कार्यालय चाकघाट को माना जाता है किंतु इसका कार्यालय इस आंचल में कहीं भी नहीं है। यहां तैनात आबकारी विभाग के लोग मदिरा के ठेकेदारों के इशारे पर काम करते हैं। अवैध शराब, स्मैक, गांजा,कोरेक्स और अन्य प्रकार के मादक पदार्थों को पकडने, उन्हें रोकने का काम उनके द्वारा न के बराबर किया जा रहा है। यही हाल त्योंथर आंचल में खनिज संपदा के दोहन का है। नदी से अवैध बालू कई जगह से निकली जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह आंख बन्द किए हुए हुए हैं। इसी अंचल के राजमार्ग से होकर बिना रवन्ना के गिट्टी का अवैध कारोबार जोरो से चल रहा है।
ओवरलोड अवैध निकासी के मामले में खनिज विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जिससे अवैध गिट्टी की निकासी भारी मात्रा में हो रही है। पत्थर , गिट्टी आदि अवैध रूप से भारी मात्रा खुले आम ट्रैक्टर एवं बड़े वाहनों के माध्यम से जगह-जगह बेचा जाता है। लेकिन खनिज विभाग इस और कभी ध्यान नहीं देता। अवैध नशे का कारोबार हो य खनिज संपदा की अवैधानिक निकासी इन मामलों में तैनात अधिकारी अपने दायित्व के प्रति लापरवाह ही नजर आते हैं। ले देकर मामला पुलिस के ऊपर आता है और सारे लोगों की निगाहें पुलिस पर रहती है।कि पुलिस ही अवैध निकासी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को रोके जबकि यहां तैनात खनिज और आबकारी विभाग के अधिकारी अपने दायित्व से मुकरते देखे जाते हैं जिससे इस अंचल में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं खनिज का उत्खनन एवं निकासी तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्र की जनता आग्रह करती है की खनिज विभाग एवं आबकरी विभाग का स्थाई कार्यालय इस क्षेत्र में बनाया जाए और विभाग के लोग अपराध को रोकने में आगे आए।
