Mp news; संगठन की मजबूती के लिए मैदान में उतरीं लक्ष्मी : महिला कांग्रेस ने सौंपी मंडला जिले की कमान, 23 मई को पहली संगठनात्मक बैठक

Share With Others

Mp news; मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठन को बूथ स्तर तक धारदार और गतिशील बनाने के लिए एक बड़ा फेरबदल करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लक्ष्मी सिंह परिहार की सक्रियता और कुशल कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से मंडला जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बरौसी सेतिया की सहमति से यह बड़ी नियुक्ति की गई है। इस जिम्मेदारी के मिलते ही महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

गांव से शहर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प

मंडला जिले की नई प्रभारी और प्रदेश सचिव लक्ष्मी सिंह परिहार ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रीना सेतिया जी ने उनकी कार्यशैली पर जो विश्वास जताया है और जो मार्गदर्शन दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी। परिहार ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने इस नए दायित्व का निर्वहन करेंगी। महिला कांग्रेस को घर-घर तक पहुंचाना और हर बूथ स्तर पर बहनों को एकजुट करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news: झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे कांग्रेस विधायक- जनपद अध्यक्ष का आरोप

IMG 20260522 WA0053

 

23 मई को प्रभार क्षेत्र मंडला का दौरा, रणनीति होगी तैयार

नवनियुक्त प्रभारी लक्ष्मी सिंह परिहार 23 मई को अपने प्रभार क्षेत्र मंडला जिले के दौरे पर जा रही हैं। वहां पहुंचने पर उनकी पहली संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और आंदोलनों की रूपरेखा तैयार होगी। बैठक को लेकर लक्ष्मी सिंह परिहार ने स्पष्ट किया कि शीर्ष नेतृत्व के कड़े निर्देशों के अनुसार मंडला जिले में महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत किया जाएगा।

हर महिला की आवाज बनेगा संगठन: लक्ष्मी सिंह परिहार

लगातार महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली लक्ष्मी सिंह परिहार ने कहा कि इस समय जरूरत है कि राजनीति और संगठन में महिलाओं की सहभागिता केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आधी आबादी की हर समस्या और हर प्रताड़ना के खिलाफ महिला कांग्रेस उनकी ढाल और मजबूत आवाज बने। गांव से लेकर शहर तक, हर वर्ग की बहन की भागीदारी संगठन में सुनिश्चित की जाएगी। जब हर बूथ पर महिलाएं पूरी ताकत से खड़ी होंगी, वही संगठन की असली ताकत होगी। इस संकल्प के साथ मंडला जिले में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।

Leave a Comment