Mauganj News: मऊगंज में धधकते केबल ने खोली पोल; ठेकेदार और बिजली विभाग पर कमीशनखोरी के आरोप

Share With Others

Mauganj News today: मऊगंज जिला में बिजली व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर में लगातार दूसरे दिन बिजली के केबलों में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे आम जनता में भय का माहौल बन गया है*।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दिन पहले ही नगर में केबल जलने की घटना हुई थी, और आज फिर उसी तरह का मामला सामने आ गया। सड़कों के किनारे और आबादी वाले इलाकों में खुलेआम केबल धू-धू कर जलते दिखाई दिए, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

आम नागरिकों और वरिष्ठ समाजसेवियों ने आरोप लगाया है कि यह घटनाएं बिजली विभाग की लापरवाही और ठेकेदारों की कमीशनखोरी का परिणाम हैं। उनका कहना है कि घटिया गुणवत्ता के केबल लगाए जा रहे हैं, जिससे बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि बिजली विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। कागजों में सब कुछ ठीक दिखाया जाता है, लेकिन हकीकत में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब लगातार हो रही घटनाओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

समाजसेवियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर में लगाए गए सभी केबलों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता मऊगंज के वरिष्ठ समाजसेवी अरुणा तिवारी ने बिजली विभाग के ठेकेदार पर घटिया केबल पर सवाल आवाज उठाई और ठीकेदार मस्त नगर की जनता त्रस्त

Leave a Comment