Mauganj news: रीवा के बाद अब मऊगंज कलेक्टर का एक्शन दे दिया अल्टीमेटम

0
MAUGANJ - 02 (2)
Share With Others

Mauganj news:  कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में चल रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायतों में चल रहे पुराने और लंबित निर्माण कार्य पूरे कराएं। इन कार्यों को समय-समय पर मॉनिटरिंग कर तत्काल पूर्ण कराएं।

 

इन्हें पूरा न करने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण विकास के कार्यों का लाभ जनता को तभी मिलेगा जब वे समय पर पूरे होंगे। कलेक्टर ने ‘अमृत सरोवर’ योजना की प्रगति की भी जानकारी ली और शेष बचे सिविल कार्यों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। वहीं धरती आबा अभियान के अंतर्गत पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को लेकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित आवासों के हितग्राहियों को दी जाने वाली किश्तें और राशि बिना किसी विलंब के उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाए, ताकि आवास निर्माण की गति बाधित न हो।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C पार पारा: रीवा-सतना-मऊगंज में इस तारीख को बारिश की दस्तक

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी आंगनवाड़ियों, सामुदायिक एवं पंचायत भवनों, शासकीय स्कूलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रूफ-टॉप वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून से पूर्व यह कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए ताकि वर्षा जल का संचयन प्रभावी ढंग से हो सके। बैठक में सभी जनपद सीईओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed