Mauganj news: मऊगंज में जनभागीदारी के काड़ी तालाब में सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ

Share With Others

Mauganj news:  गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराये जा रहे हैं। पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के साथ ही नदी के किनारों व तालाबों की गाद निकालने के कार्य जनभागीदारी से किये जा रहे हैं। ग्राम पंचायत गढ़वा में जनभागीदारी से काड़ी तालाब में सफाई कार्य में लोगों ने बढ़ चढ़कर श्रमदान किया।

कार्यपालन यंत्री पीएचई ने विभिन्न नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Mauganj News: Community Efforts for Clean Water

मऊगंज घर को नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल जल योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने विभिन्न नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया तथा इनके नियमित संचालन के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम ढ़नगन, मटियरा, मझिगवां, ऊंची, राजगामा, दिघवार 391 में ग्रामीण नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया। श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों से अपेक्षा की कि नल जल योजनाओं के निर्बाध संचालन में सहयोग करें तथा पानी को अनावश्यक व्यर्थ न बहायें।

Leave a Comment