Mauganj: मऊगंज जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद पंचायत हनुमना में 23 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम , सीईओ जनपद पंचायत न तथा सीएमओ नगर पंचायत को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण करें। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
