IAS transfer: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों के तबादले? रीवा के कौन होंगे नए कलेक्टर

Share With Others

मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। इस बार राज्य के दिग्गज आईएएस अफसरों के तबादले के लिए चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार जल्द से जल्द एक दर्जन से अधिक जिला कलेक्टर्स सहित कई बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर सकती है। इसके लिए सरकार के स्तर पर चर्चा का दौर तेज हो चुका है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

मंगलवार की शाम सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच करीब 1 घंटे तक वार्तालाप हुई। इस बीच संभावित तबादलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग और बड़े अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें तबादला लिस्ट के लिए संभावित नाम पर विचार किए गए.

See also  पार्टी टूटी, हौंसले नहीं – शरद पवार ने भरी नई उम्मीदों की हुंकार

वही सीएम मोहन यादव के व्यस्त दौरे के वजह से इस पर कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को सीएम और मुख्य सचिव के बीच अंतिम बार बैठक होगी। इसके बाद देर रात तक ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती है अगर बैठक स्थगित होती है तो एक दो के अंदर तबादला लिस्ट आने की संभावना है।

किन IAS अधिकारियों का हो सकता है ट्रांसफर

खबरों की माने तो इस बार ट्रांसफर लिस्ट में अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव और कलेक्टर तपके के अधिकारियों के नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रालय के कई बड़े अधिकारियों के विभाग बदलने की बाते आ रही है। कुछ अधिकारियो के अतिरिक्त प्रभार को भी समाप्त किया जा सकता है, जबकि कुछ को नए विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

See also  MP Mohan Cabinet किसानों को मिलेगा लाभ? दाल बोनस योजना पर सबकी नजर

संभावित तबादला सूची में शामिल कलेक्टर

हिमांशु चंद्र – नीमच

अभय अरविन्द बेडेकर – अलीराजपुर
राघवेन्द्र सिंह – आगर मालवा
प्रियंक मिश्रा धार
अंकित अस्थाना – मुरैना
रविन्द्र कुमार चौधरी – शिवपुरी
प्रतिभा पाल – रीवा
संजीव श्रीवास्तव – भिंड
शीलेन्द्र सिंह – छिंदवाड़ा
सोनिया मीना – नर्मदापुरम

अपर मुख्य सचिव जिनके नाम चर्चा में हैं

संजय दुबे

राजेश राजौरा
मनु श्रीवास्तव
नीरज मंडलोई
संजय शुक्ला

प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारीः

संदीप यादव
रश्मी अरुण शमी
ई. रमेश
अनुपम राजन
विवेक पोरवाल
अमित राठौर
डीपी आहूजा
संजय गोयल

सचिव स्तर के अधिकारीः
सिबी चक्रवर्ती
अभिजीत अग्रवाल
संजीव सिंह
अभिषेक सिंह
एमआर रघुराज
अजय कटेसरिया
चंद्रमौली शुक्ला

इन IAS अधिकारियों में से किसी एक अफसर को रीवा कलेक्टर बनाया जा सकता है।

Leave a Comment