Cm mohanyadav: एमपी में सीएम का बड़ा एक्शन नप गए एसपी , कलेक्टर जानिए बजह

0
20260323_083957
Share With Others

Cm mohanyadav: CM का ‘नायक’ अवतार: सीधी कलेक्टर और गुना SP को हटाया औचक निरीक्षण में मिली शिकायतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कड़ा प्रहार; भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश. Cm mohanyadav ने प्रशासनिक ढिलाई और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक ही दिन में सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को उनके पदों से हटा दिया है। मुख्यमंत्री की इस अचानक कार्रवाई से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में हड़कंप मच गया है। गुना में हुए हवाला कांड में Cm mohanyadav ने बड़ा एक्शन लिया है वही सीधी जिले में लगातार लंबी शिकतों के निराकरण न कर पाना बनी कलेक्टर को हटाने की मुख्य बजह।

सीधी: हवाई पट्टी पर विमान उतरते ही मची खलबली

मुख्यमंत्री रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर दौरे पर थे। वापसी के दौरान उनका विमान रीवा जाने के बजाय अचानक सीधी जिला मुख्यालय की हवाई पट्टी पर उतरा। मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सीधा संवाद किया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

संवाद के दौरान जनता ने ‘अफसरशाही’ के हावी होने और जनसुनवाई न होने की गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। फीडबैक मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया।

Cm mohanyadav ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते रहेंगे।

गुना: रिश्वतखोरी के मामले में गाज

Cm mohanyadav: A Leader Taking Action

गुना जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान जब्त की गई 1 करोड़ की राशि में हेरफेर का मामला सामने आया था। आरोप है कि पुलिस ने संबंधित व्यापारी से 25 लाख की रिश्वत ली थी।
ग्वालियर रेंज के आईजी द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट मिलते ही मुख्यमंत्री ने गुना एसपी अंकित सोनी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए।

इस मामले में Cm mohanyadav ने स्थानीय अधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’

Cm mohanyadav’s Commitment to Transparency

मुख्यमंत्री के इन कड़े फैसलों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में सुशासन सर्वोपरि है। डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रति संवेदनहीनता दिखाने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। रीवा जिले में इसी तरह का भ्रष्टाचार चरम पर है फिर चाहे वह पुलिस विभाग का हो या प्रशासनिक अमले का लगातार सोशल मीडिया में करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला इन दिनो सुर्खियां बना हुआ है आपको बता दे की यह सुर्खियां कोई और नहीं जिले का कोई एक मुंशी बटोरने बाला बताया जा रहा है ।

डॉ. Cm mohanyadav ने यह भी कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे अधिकारी जो जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

रीवा में इनदिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रहा है जो रीवा संजय गांधी मेडिकल कालेज का है जहां दिन डॉक्टर सुनील अग्रवाल और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम का वायरल हो रहा है जहां यह दावा किया जा रहा है कि रीवा में चरण बंदन से कुर्सी मिलती हैं ना कि  कार्यों से ।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित किया कि वे जमीनी हकीकत के आधार पर तत्काल फैसला लेने में संकोच नहीं करते।

रीवा में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें Cm mohanyadav के साथ अन्य अधिकारी भी नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *