Kendra sarkar:अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम: कार्ड की जरूरत होगी खत्म, लेकिन UPI से पैसा निकालना पड़ सकता है महंगा

0
20260325_162932
Share With Others

Kendra sarkar: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। 1 अप्रैल से देशभर के ATM नेटवर्क में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब आपको कैश निकालने के लिए जेब में डेबिट कार्ड रखने की मजबूरी नहीं होगी, लेकिन सुविधा के साथ-साथ आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ सकता है।

QR कोड स्कैन करें और निकालें कैश:Kendra sarkar

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने अब ‘इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल’ (ICCW) सुविधा को अनिवार्य रूप से लागू करना शुरू कर दिया है। इसके तहत ATM मशीन की स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा, जिसे आप अपने फोन के किसी भी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe) से स्कैन करके कैश निकाल सकेंगे। इससे कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सावधान! UPI ट्रांजैक्शन भी ‘फ्री लिमिट’ में शामिल

अभी तक कई ग्राहकों को लगता था कि केवल कार्ड से पैसा निकालना ही ATM लिमिट में गिना जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। HDFC और PNB समेत कई बड़े बैंकों ने साफ कर दिया है कि यदि आप महीने की निर्धारित ‘फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट’ आमतौर पर 3 से 5 बार पार करते हैं, तो UPI से पैसे निकालने पर भी चार्ज देना होगा। लिमिट खत्म होने के बाद प्रत्येक विड्रॉल पर 21 से 23 प्लस GST तक का शुल्क वसूला जाएगा।

डेली विड्रॉल लिमिट में कटौती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और कुछ अन्य निजी बैंकों ने सुरक्षा कारणों से अपने डेबिट कार्ड्स की दैनिक कैश निकासी सीमा (Daily Withdrawal Limit) में बदलाव किया है। RuPay प्लैटिनम कार्ड जैसे प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट, जो पहले 1 लाख तक थी, उसे घटाकर कई बैंकों ने 50,000 कर दिया है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

मेट्रो शहरों का नियम: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में अन्य बैंक के ATM से केवल 3 फ्री ट्रांजैक्शन ही मिलेंगे।
बैलेंस चेक पर भी नजर: यदि आप ATM मशीन पर बैलेंस चेक करते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकालते हैं, तो वह भी एक ‘ट्रांजैक्शन’ के रूप में गिना जाएगा।

फेल ट्रांजैक्शन पर जुर्माना: खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर यदि ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो बैंक ₹20 से ₹25 तक का पेनाल्टी चार्ज काट सकते हैं।

अतिरिक्त चार्जेस से बचने के लिए ग्राहक अपने बैंक के मोबाइल ऐप का उपयोग बैलेंस चेक करने के लिए करें और कैश की जरूरत होने पर एक बार में ही बड़ा अमाउंट निकालें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *