Rewa news: पेट्रोल की किल्लत और बुलेट का साथ छूटा, तो घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचा बैंककर्मी

Share With Others

Rewa news: मध्य प्रदेश के देवास से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहाँ एक तरफ राज्य के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों ने पैनिक फैला रखा है, वहीं देवास के एक बैंक कर्मचारी ने समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए ‘नवाबी’ अंदाज में समाधान निकाला।

जब बुलेट के लिए पेट्रोल नहीं मिला, तो कर्मचारी अपनी बाइक घर खड़ी कर घोड़े पर सवार होकर काम पर निकल पड़ा।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news: क्यों मची है पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी

पिछले कुछ दिनों से देवास समेत मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, अलीराजपुर और रतलाम, रीवा जैसे शहरों में ईंधन की कमी की अफवाहें और खबरें तेज हैं। हालांकि सरकार और प्रशासन लगातार इसका खंडन कर रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

बुधवार दिन  से ही रीवा समेत देवास के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। हड़कंप की स्थिति ऐसी थी कि कई जगहों पर लाइन में लगे लोगों के बीच कहासुनी और लात-घूंसे तक चल गए।
लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए घंटों इंतज़ार करने को मजबूर हैं।

Rewa news: जब ‘बुलेट राजा’ को बनना पड़ा ‘घुड़सवार’

राधागंज निवासी गोपाल ठाकुर, जो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक  में कार्यरत हैं, हर दिन की तरह अपनी बुलेट बाइक से ऑफिस जाने की तैयारी में थे। लेकिन जब वह पेट्रोल पंप पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

गोपाल ठाकुर ने बताया मेरा ऑफिस जवाहर नगर में है और ब्रांच समय पर पहुंचना मेरी जिम्मेदारी है। पेट्रोल पंप पर इतनी भीड़ थी कि घंटों इंतज़ार करना मुमकिन नहीं था और बुलेट में इतना तेल नहीं था कि वह ऑफिस तक पहुंच सके। ऐसे में मैंने बाइक घर पर खड़ी की और अपने घोड़े पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकल पड़ा।”

हैरान रह गए राहगीर और सहकर्मी

देवास की व्यस्त सड़कों पर जब सूट-बूट पहने एक बैंककर्मी को घोड़े पर सरपट दौड़ते देखा गया, तो लोग हतप्रभ रह गए। राहगीर रुक-रुक कर इस अनोखे सफर का वीडियो बनाने लगे। जब गोपाल अपने ऑफिस पहुंचे, तो उनके सहकर्मी भी अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाए। अब यह वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे “संकट में समाधान” का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

प्रशासन का पक्ष: पैनिक न करें

मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई चैन सुचारू रूप से काम कर रही है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। रीवा जिले में भी जिला प्रशासन और रीवा जिले भर के पेट्रोल पंप संचालक रीवा की जनता से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है भंडारण पर्याप्त है अफवाह पर ध्यान न दें और आराम से पेट्रोल डीजल डलवाए।

Leave a Comment