रीवा । खबर रीवा जिले से है जहां आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के महसाव में आबकारी विभाग को अवैध शराब के परिवहन और बिक्री की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर एडीओ अखिलेश ठाकुर व आबकारी निरीक्षक आदिति अग्रवाल कि टीम ने घेराबंदी कर तलाशी शुरू की तो तलाशी के दौरान 7 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
आबकारी अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है तथा गिरफ्तार आरोपी शिवम चौरसिया ,और प्रवीण चौरसिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है वही फरार आरोपी प्रिंस चौरसिया व प्रभात उर्फ बीपी चौरसिया की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
