क्राइम

MP News: राजा रघुवंशी से पहले इस शख्स से होनी थी सोनम की शादी, इस पूरे मामले में हुआ बड़ा खुलासा जान उड़ जाएंगे होश

Share With Others

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी का अंत इतना भयानक होगा इसकी कल्पना न तो उनके परिवार ने की थी, न ही राजा रघुवंशी ने और न ही इस देश के किसी आम नागरिकों ने, सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी ने शादी की, हनीमून पर शिलांग गए और वहां से सिर्फ सोनम राजा की लाश लेकर लौटी. यह पूरा मामला एक तरफ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है,

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद एक शख्स, एक परिवार ऐसा भी है जिसने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि राजा रघुवंशी से पहले सोनम रघुवंशी की शादी कहीं और तय होनी थी, अब वो परिवार जश्न मना रहा है कि उस परिवार का बेटा बाल-बाल बच गया. वो कौन था जिससे सोनम की शादी हो सकती थी, इस बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे.

सोनम और राजा रघुवंशी का ऐसा था मामला

मध्य प्रदेश इंदौर के रहने वाला ये जोड़ा, जिसकी शादी के महज 10 दिन बाद ही बर्बादी हो जाती है, वो हनीमून के लिए शिलांग जाता है, पहले वो लापता हो जाता है, सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता है, मेघालय पुलिस पर कई सवाल उठते हैं,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Mp news: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़: दुआरी कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य पर गिरेगी गाज, DEO ने दिए निलंबन के संकेत

लेकिन जब पुलिस पूरे मामले की जांच करती है तो सबसे पहले दूल्हे यानी राजा की लाश मिलती है, कयास लगाए जाते हैं कि दुल्हन सोनम रघुवंशी लापता हो गई है, उसका अपहरण हो गया है या उसके साथ कुछ बुरा हुआ है,

लेकिन इसी बीच सोनम रघुवंशी बिल्कुल बॉलीवुड फिल्मी स्टाइल में रातों-रात प्रकट होती है, अपने परिवार को बताती है कि वो गाजीपुर उत्तर प्रदेश में है, सोनम इंदौर से शिलांग के लिए निकलती है लेकिन गाजीपुर में मिलती है और उसके बाद मेघालय पुलिस ने इस पूरे मामले में जो भी खुलासा किया उसने सभी को चौंका दिया है,

सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मारने की योजना बनाई और ये प्लानिंग शादी से पहले ही कर ली गई थी, सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और उसके तीन दोस्त शिलांग पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

See also  Gas Cylinders Deliver : उपभोक्ताओ को बड़ा झटका LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल

पहले इस आदमी के साथ होनी थी सोनम की शादी

लेकिन इसी बीच आपको बता दें कि धार के रहने वाले मयंक रघुवंशी का परिवार राहत की सांस ले रहा है. दरअसल राजा रघुवंशी से पहले सोनम रघुवंशी की शादी का प्रस्ताव धार के मयंक रघुवंशी के लिए रखा गया था। जहां उनकी कुंडलियां मिलाई गई और दोनों के 25 गुण मिले, ऐसी जानकारी सामने आई है,

लेकिन आखिरी वक्त में मयंक रघुवंशी के परिवार और उनके ज्योतिषी ने इस शादी से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि अगर यह शादी हुई तो परिवार पर विपत्ति आ सकती है, किसी भी तरह की अप्रत्याशित हानि हो सकती है और पंडित जी या ज्योतिषी की बात मानकर मयंक रघुवंशी और उनके परिवार ने सोनम का रिश्ता करने से इनकार कर दिया.

राहत की सांस ले रहा मयंक का परिवार

जिसके बाद सोनम रघुवंशी की शादी का प्रस्ताव राजा रघुवंशी के लिए रखा गया था जहां राजा रघुवंशी के परिवार को सोनम पसंद आई और दोनों की शादी हो गई. फिलहाल आपको बता दें कि धार के रहने वाले मयंक रघुवंशी और उनका पूरा परिवार राहत की सांस ले रहा है. क्योंकि माना जा रहा है कि सोनम रघुवंशी शादी से पहले ही राज कुशवाह से प्यार करती थी.

See also  MP पुलिस विभाग में तबादला, सीधी सिंगरौली मऊगंज सहित इन जिलों में ट्रांसफर, जारी हुई लिस्ट

सोनम और राज ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की कहानी लिखी थी. ऐसे में अगर सोनम ने राजा रघुवंशी की जगह मयंक से शादी की होती तो मयंक सोनम का शिकार होता. फिलहाल आपको बता दें कि सोनम राजा की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक तरफ पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है,

वहीं हर कोई पूछ रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि सोनम को राजा की हत्या करनी पड़ी? क्या सोनम के पास राज कुशवाह की हत्या के अलावा कोई और विकल्प नहीं था? कोई और विकल्प नहीं बचा था इसलिए उन्हें हत्या का रास्ता चुनना पड़ा. फिलहाल सोनम सलाखों के पीछे है. जल्द ही मेघालय पुलिस इस पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी. देखना दिलचस्प होगा कि चार्जशीट में क्या निकलकर आता है. मामले में जो भी अपडेट होगा, वह आप तक पहुंचाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *