Sidhi news:चोरी गए ₹97,500 मूल्य के कम्प्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुडवार में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
दिनांक 11 नवम्बर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुडवार के प्रभारी प्राचार्य *डॉ. चन्द्रकुमार शुक्ला* द्वारा थाना अमिलिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति विद्यालय भवन की दूसरी मंजिल स्थित कम्प्यूटर कक्ष की कुंडी तोड़कर कम्प्यूटर मॉनीटर, 02 की-बोर्ड, सीपीयू, प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, एक्सटेंशन बोर्ड (चकरी), वाई-फाई सेट, इन्वर्टर, माउस, स्पीकर एवं परीक्षा व प्रवेश संबंधी फाइलें चोरी कर ले गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत ₹97,500 बताई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 678/2026, धारा 305(E), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अमिलिया पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, साक्ष्य संकलन तथा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही दीपक कुमार पटेल एवं प्रमोद कुमार पटेल, दोनों निवासी ग्राम डमक, थाना अमिलिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका, जिसकी कुल कीमत ₹97,500 है, बरामद कर जब्त किया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. दीपक कुमार पटेल पिता जगन्नाथ प्रसाद पटेल, उम्र 18 वर्ष 09 माह
2. प्रमोद कुमार पटेल पिता रामलाल पटेल, उम्र 18 वर्ष 07 माह।
दोनों निवासी ग्राम डमक, थाना अमिलिया, जिला सीधी (म.प्र.)।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया के निर्देशन में प्रधान आरक्षक 47 *लोकेन्द्र सिंह*, प्रधान आरक्षक 379 *जयराम सैनी*, प्रधान आरक्षक 475 *राजभान प्रजापति*, प्रधान आरक्षक 46 *राजेन्द्र सिंह*, आरक्षक 486 *बंशलाल सिंह* एवं आरक्षक 531 *रघुराज सिंह* की सराहनीय भूमिका रही।

