Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर दी शुभकामनाएँ
पुलिस विभाग में 43 वर्ष 04 माह 04 दिन की दीर्घ एवं गौरवशाली सेवा पूर्ण कर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक सुरसरि प्रसाद पाण्डेय के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी (भा.पु.से.) ने श्री पाण्डेय को पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सेवाकाल के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
सुरसरि प्रसाद पाण्डेय दिनांक 27 जून 1983 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। पीटीएस भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने भोपाल, रीवा, सागर एवं सीधी जिले में अपनी सेवाएँ दीं। वर्ष 2015 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा वर्ष 2026 में प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने 43 वर्ष 04 माह 04 दिन के सेवाकाल में उन्होंने लगन, मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ पुलिस विभाग में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
सेवानिवृत्ति के पश्चात श्री पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल एवं योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, डीएसपी मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक सीधी वीरेंद्र कुमरे, एसबी प्रभारी उमा शंकर विश्वकर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ उनके परिजन उपस्थित रहे।
सीधी पुलिस परिवार श्री पाण्डेय की दीर्घ सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय होने की कामना करता है।

